कोलकाता : छेड़खानी के आरोप में कैब चालक गिरफ्तार

कोलकाता : जादवपुर थाने की पुलिस ने एक कैब चालक को एक युवती के साथ छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम राजेश कुमार पाल है. पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह कार में पहले की सीट में बैठी थी. चालक बार-बार कार का गियर बदलने के बहाने उसके शरीर […]

कोलकाता : जादवपुर थाने की पुलिस ने एक कैब चालक को एक युवती के साथ छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम राजेश कुमार पाल है. पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह कार में पहले की सीट में बैठी थी. चालक बार-बार कार का गियर बदलने के बहाने उसके शरीर के गुप्त हिस्सों को छू रहा था. मना करने के बावजूद नहीं मानने पर इसकी शिकायत जादवपुर थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >