प्रत्यारोपण के बाद पीजी में भर्ती मरीज की हालत गंभीर

कोलकाता : ब्रेन डेड के बाद शनिवार को महानगर में तीन अंग प्रत्यारोपण हुए. पीजी के दो मरीजों को किडनी मिली, जबकि अपोलो हॉस्पिटल में एक मरीज के शरीर में लीवर ट्रांसप्लांट किया गया था. अंग ट्रांसप्लांट के 24 घंटे बीत चुके हैं. उधर, प्रत्यारोपण के बाद पीजी में भर्ती एक मरीज की हालत गंभीर […]

कोलकाता : ब्रेन डेड के बाद शनिवार को महानगर में तीन अंग प्रत्यारोपण हुए. पीजी के दो मरीजों को किडनी मिली, जबकि अपोलो हॉस्पिटल में एक मरीज के शरीर में लीवर ट्रांसप्लांट किया गया था. अंग ट्रांसप्लांट के 24 घंटे बीत चुके हैं. उधर, प्रत्यारोपण के बाद पीजी में भर्ती एक मरीज की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जबकि दूसरे की हालत स्थिर है.
पीजी में भर्ती मौमिता चक्रवर्ती की हालत नाजुक बतायी जा रही है. उन्हें वेंटिलेशन पर रखा गया है, जबकि पीजी में ही भर्ती संजीव दास की हालत स्थिर है. उधर, अपोलो में भर्ती रामाकांत नायर की सेहत के बारे में अस्पताल की ओर से कुछ नहीं बताया गया है.
गौरतलब है कि पीजी में अब तक कैडेवर (शव) से अंग लेकर किये गये प्रत्यारोपण विफल रहे हैं. प्रत्यारोपण के बाद मरीजों की मौत हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >