कोलकाता : भारती पर आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज

कोलकाता : पश्चिमी मेदिनीपुर की पूर्व पुलिस अधीक्षक व पूर्व आइपीएस अधिकारी भारती घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आय से अधिक संपत्ति रखे जाने का मामला दर्ज किया गया है. सीआइडी अधिकारी के अनुुसार गत शुक्रवार को सीआइडी के एक अधिकारी की ओर से पश्चिम मेदिनीपुर के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज […]

कोलकाता : पश्चिमी मेदिनीपुर की पूर्व पुलिस अधीक्षक व पूर्व आइपीएस अधिकारी भारती घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आय से अधिक संपत्ति रखे जाने का मामला दर्ज किया गया है.
सीआइडी अधिकारी के अनुुसार गत शुक्रवार को सीआइडी के एक अधिकारी की ओर से पश्चिम मेदिनीपुर के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. आरोप लगाया गया है कि भारती घोष की संपत्ति आय से करीब 320 प्रतिशत ज्यादा है. इसके पहले सात अगस्त को सीआइडी ने भारती घोष के पति एमवीए राजू को आय से अधिक संपत्ति रखने, नोटबंदी के दौरान पुराने नोट के बदले जबरन सोने लेने और बाद में वापस सोने के बदले नए नोट लेने के आरोप के तहत गिरफ्तार किया था.
उल्लेखनीय है कि गत एक फरवरी को चंदन माझी नामक व्यवसायी ने दासपुर थाने में विमल घराई व अन्य कुछ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व रंगदारी की शिकायत दर्ज करायी थी. आरोपियों में कुछ पुलिस अधिकारियों का नाम भी हैं. बाद में मामले की जांच सीआइडी करने लगी. उसी मामले की जांच के तहत भारती घोष के ठिकानों में छापेमारी भी की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >