कोलकाता : ड्रग्स लेने के कारण फ्लाइट में ही बीमार हुआ यात्री

कोलकाता : गुवाहाटी से कोलकाता आने के दौरान दमदम एयरपोर्ट पर फ्लाइट पहुंचते ही अचानक एक यात्री बीमार हो गया. प्राथमिक जांच में पता चला है कि ड्रग्स अधिक लेने के कारण ही वह यात्री बीमार पड़ गया. उसे तुरंत तत्परता दिखाते हुए अस्पताल ले जाया गया. उसके पास से ड्रग्स रिकवरी सेंटर का एक […]

कोलकाता : गुवाहाटी से कोलकाता आने के दौरान दमदम एयरपोर्ट पर फ्लाइट पहुंचते ही अचानक एक यात्री बीमार हो गया. प्राथमिक जांच में पता चला है कि ड्रग्स अधिक लेने के कारण ही वह यात्री बीमार पड़ गया. उसे तुरंत तत्परता दिखाते हुए अस्पताल ले जाया गया. उसके पास से ड्रग्स रिकवरी सेंटर का एक कागज बरामद किया गया. जिससे पता चला है कि वह पहले से ही ड्रग्स की लत में फंसा हुआ है. ड्रग्स की लत से निजात के लिए उसका इलाज कराया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक यात्री का नाम असीत दे (25) बताया गया है. वह शाम को गुवाहाटी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ था. अचानक बीच रास्ते में ही धीरे-धीरे बीमार पड़ने लगा था. स्थिति गंभीर देखते हुए एयरपोर्ट पर फ्लाइट उतरते ही तुरंत मेडिकल टीम के जरिए प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह एल्यूमीनियम फॉयल के जरिए कोकीन ड्रग्स एयरपोर्ट पर अथवा फ्लाइट रवाना होने से पूर्व कहीं लिया था. ड्रग्स की लत में बुरी तरह फंसे होने के कारण पहले से ही उसका इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >