कोलकाता में 11 अगस्त को भाजपा अध्यक्ष की रैली, मिली अनुमति

कोलकाता : कोलकाता पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की 11 अगस्त को प्रस्तावित रैली को बुधवार को मंजूरी दे दी. भाजपा युवा मोर्चा ने आरोप लगाया था कि शाह की रैली को लेकर कोलकाता पुलिस की तरफ से उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है, जिसके कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने रैली को मंजूरी […]

कोलकाता : कोलकाता पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की 11 अगस्त को प्रस्तावित रैली को बुधवार को मंजूरी दे दी. भाजपा युवा मोर्चा ने आरोप लगाया था कि शाह की रैली को लेकर कोलकाता पुलिस की तरफ से उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है, जिसके कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने रैली को मंजूरी दे दी. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा और शाह पर तंज कसते हुए दावा किया कि वे बेचैन हो गये थे और ‘शांति और सौहार्द्रता की भूमि पर उनके लिए सुखद यात्रा’ की कामना की.
कोलकाता पुलिस ने ट्वीट कर बताया, एक राजनीतिक दल को 11 अगस्त को अनुमति नहीं देने के सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों का हमें पता चला. यह स्पष्ट किया जाता है कि आग्रह पर रैली की अनुमति दे दी गयी है. राज्य भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष देबजीत सरकार ने कहा कि उन्हें पुलिस ने सूचना दी है कि शहर के मध्य मायो रोड पर रैली करने की अनुमति दे दी गयी है.
सरकार ने पहले कहा था कि शाह की रैली की अनुमति के लिए संगठन ने पुलिस को औपचारिक आवेदन दिया है. भगवा दल द्वारा तृणमूल कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने के प्रयासों के बीच ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं. टीएमसी प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि भाजपा और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बेचैन, तनावग्रस्त हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >