दिन में सपने देख रहे हैं डेरेक : प्रताप

कोलकाता : संघ के खिलाफ संघीय सोचवाली पार्टियों के सहारे राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री बनने संबंधी बयान पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश भाजपा के महासचिव प्रताप बनर्जी ने कहा कि डेरेक ओ ब्रायन दिन में ही सपने देख रहे हैं. उनका सपना है कि प्रधानमंत्री अपना (ममता बनर्जी) हो. इसके लिए वह […]

कोलकाता : संघ के खिलाफ संघीय सोचवाली पार्टियों के सहारे राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री बनने संबंधी बयान पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश भाजपा के महासचिव प्रताप बनर्जी ने कहा कि डेरेक ओ ब्रायन दिन में ही सपने देख रहे हैं. उनका सपना है कि प्रधानमंत्री अपना (ममता बनर्जी) हो. इसके लिए वह एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं.
हालांकि तृणमूल कांग्रेस के अब तक के इतिहास को देख लीजिये कि उनकी पार्टी बनने से लेकर अब तक कितने नेता ठिकाने लगे हैं. इतना ही नहीं, ममता बनर्जी ने जिस पार्टी का भी हाथ थामा, उसकी लुटिया डुब गयी. ऐसे में ममता बनर्जी को सामने लाकर कोई भला अपना अहित क्यों करेगा. प्रताप बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 42 सीट जीतने का लक्ष्य रखनेवालीं ममता बनर्जी को पंचायत चुनाव में ट्रेलर मिल गया है. लिहाजा पहले वह बंगाल में अपनी कुर्सी बचायें.
डेरेक सांसद बनकर ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री बना रहे हैं. लेकिन बंगाल में भाजपा जिस तेजी से उभर रही है और लोग भाजपा के साथ आ रहे हैं. ऐसे में बंगाल में भाजपा को पहले रोक कर दिखाये तब भारत का प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना चाहिए. कोई दिन में सपना देखे, तो उससे किसी का क्या लेना-देना. नरेंद्र मोदी इस बार पिछली बार की तुलना और मजबूती के साथ उभर कर सामने आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >