भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) विधेयक 2018 को संसद की मंजूरी

कोलकाता : कोलकाता एयरपोर्ट पर फर्जी दस्तावेजों के साथ दो बांग्लादेशी युवती समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है. तीनों को कोलकाता से दिल्ली रवाना होने से पहले ही एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान दस्तावेज फर्जी का पता लगते ही गिरफ्तार कर विधाननगर की पुलिस के हवाले कर दिया गया. प्राथमिक जांच में पता चला […]

कोलकाता : कोलकाता एयरपोर्ट पर फर्जी दस्तावेजों के साथ दो बांग्लादेशी युवती समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है. तीनों को कोलकाता से दिल्ली रवाना होने से पहले ही एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान दस्तावेज फर्जी का पता लगते ही गिरफ्तार कर विधाननगर की पुलिस के हवाले कर दिया गया.
प्राथमिक जांच में पता चला है कि दिल्ली की एक महिला दोनों युवतियों को अपने साथ दिल्ली ले जाने वाली थी लेकिन क्यों और किस उद्देश्य से दिल्ली ले जा रही थी, इस संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है. उनके पास से भारत का फर्जी आधार कार्ड समेत कई दस्तावेज मिले हैं.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों के नाम तनजिला (20), मुस्तुरा (26) और तसलीम (24) है. इनमें तसलीम न्यू दिल्ली के निर्मल बिहार निवासी है, जबकि बाकी दोनों बांग्लादेश के कोमिला निवासी हैं.
सोमवार रात सवा नौ बजे की घटना है. तीनों एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान ही जल्दबाजी में निकल रही थीं, तभी सीआइएसएफ अधिकारियों को संदेह हुआ. तभी सारे रहस्य का पता चला. सीआइएसएफ इंस्पेक्टर सुशील कुमार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.
विधाननगर के डीसी (मुख्यालय) अमित जवालगी ने बताया कि इन सभी के खिलाफ आइपीसी की धारा 466/468/471 और 13 व 14 फारेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. तीनों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि इनके फर्जी दस्तावेज किसने बनवाएं और साथ ही वह महिला दोनों लड़कियों को क्यों और किस उद्देश्य से दिल्ली ले जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >