पुुलिस को पीटने के आरोप में दो गिरफ्तार

कोलकाता : पुलिस फाड़ी में घुस कर पुुलिस को पीटने के आरोप में दमदम थाना की पुलिस ने दो लोगों के गिरफ्तार किया है. उक्त आरोपियों के नाम वसीम अख्तर और बसाक अख्तर हैं. यह घटना दमदम थाना अंतर्गत स्थित घुघुरा फांड़ी में घटी. एक आरोपी की तलाश की जा रही है. मिली जानकारी के […]

कोलकाता : पुलिस फाड़ी में घुस कर पुुलिस को पीटने के आरोप में दमदम थाना की पुलिस ने दो लोगों के गिरफ्तार किया है. उक्त आरोपियों के नाम वसीम अख्तर और बसाक अख्तर हैं. यह घटना दमदम थाना अंतर्गत स्थित घुघुरा फांड़ी में घटी. एक आरोपी की तलाश की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले दमदम सुधीर चंद्र सूर इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था. इसमें घुघुरा फाड़ी में एक शिकायत दर्ज करायी गयी थी.
बताया गया कि मामले के जांच अधिकारी शिवचरण मंडल ने शिकायतकर्ता को फाड़ी में बुलाया था. पुलिस के बुलाने पर वसीम और बसाक अख्तर वहां पहुंचा. पूछताछ में संदेह होने पर पुलिस अधिकारी ने दोनों के लॉकअप में बंद करने को कहा. आरोप है कि उसके बाद पुलिस और दोनों युवकों के बीच बाद-विवाद शुरू हो गया.
बताया गया कि थोड़ी ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि वसीम और बसाक ने पुलिस अधिकारी को पीट कर घायल कर दिया. मौके पर मौजूद पुलिसवालों ने दोनों के गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसके साथ गया तीसरा व्यक्ति फरार हो गया. पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >