सम्मान पाकर गदगद हुए विद्यार्थी, नयी उड़ान भरने के हौसले से हुए लबरेज

प्रभात खबर सिलीगुड़ी संस्करण ने हर वर्ष की तरह इस बार भी 10वीं व 12वीं में विभिन्न बोर्ड की परीक्षाओं में उम्दा प्रदर्शन करनेवाले मेधावी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया गया. उत्तर बंग मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के विशेष सहयोग से बुधवार को स्थानीय सेवक रोड स्थित उत्तर बंग मारवाड़ी पैलेस के सभाकक्ष में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम […]

प्रभात खबर सिलीगुड़ी संस्करण ने हर वर्ष की तरह इस बार भी 10वीं व 12वीं में विभिन्न बोर्ड की परीक्षाओं में उम्दा प्रदर्शन करनेवाले मेधावी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया गया. उत्तर बंग मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के विशेष सहयोग से बुधवार को स्थानीय सेवक रोड स्थित उत्तर बंग मारवाड़ी पैलेस के सभाकक्ष में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान खालपाड़ा के एचबी विद्यापीठ, सिलीगुड़ी के दागापुर के डीपीएस और सुकना की आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने गीत-नृत्य के मनमोहक प्रस्तुति द्वारा माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया.
बतौर अतिथि बीएसएफ के उत्तर बंगाल सीमांत मुख्यालय के आइजी अजमल सिंह कठात व डीआइजी मृदुल सोनोवाल, आयकर आयुक्त पंकज कुमार, सीआरपीएफ से सेकेंड इन कमान एसके सविता, वन विभाग की डीएफओ दावा शेरपा, सीआइआइ के उत्तर बंगाल चेप्टर के चेयरमैन कमल किशोर तेवारी, उत्तर बंग मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन किशन बापोड़िया, महासचिव हनुमान डालमिया, प्रायोजक मां भगवती एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (ब्रांड भाभी मां आटा, मैदा व सूजी) के मुख्य निदेशक बिमल डालमिया, सिल्वन प्लाय के अधिकारी प्रभात दे, मधुसुदन कंपनी के डिस्ट्रिब्यूटर निदेशक कमल गोयल, ब्राइट एकेडमी के निदेशक संदीप घोषल, प्रगति कॉलेज ऑफ एडुकेशन के सहायक प्रोफेसर विश्वजीत विश्वास, वाइ-वाइ कंपनी के अधिकारी देवाशिष चक्रवर्ती व द क्वालिफायर के डायरेक्टर धीरज कुमार व प्रवीण गोयल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर के सम्मान समारोह का शुभारंभ किया.
इस मौके पर दर्जनों सामाजिक संस्थाओं से जुड़े समाजसेवियों और प्रतिनिधियों ने सिलीगुड़ी व आसपास के इलाके के अलावा कूचबिहार, अलिपुरद्वार व हासीमारा के हाइस्कूलों से आये करीब 250 बच्चों को मेडल व सर्टिफकेट देकर उनकी हौसलाअफजाई की. सम्मान व उपहार पाकर मेधावी छात्र-छात्राएं गदगद दिखे.कार्यक्रम में उपस्थित अपने क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल कर चुके अतिथियों ने उन्हें सफलता के टिप्स दिये.
राष्ट्र निर्माण में योगदान करेंगे बच्चे : आइजी
बीएसएफ के उत्तर बंगाल सीमांत के आइजी अजमल सिंह कठात ने कहा कि उन्हें आशा है कि दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करनेवाले ये बच्चे आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान करेंगे. उन्होंने कहा कि परिश्रम से ही जिंदगी में सफलता का रास्ता बनता है. श्री कठात ने बच्चों का भविष्य गढ़ने में शिक्षकों की भूमिका को भी रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह एक मूर्तिकार पत्थर को प्रतिमा का रूप देता है और कुम्हार मिट्टी से बरतन बनाकर उसे समाज के लिए उपयोगी बनाता है उसी प्रकार शिक्षक बच्चों को राष्ट्र के कर्णधार के रूप में तैयार करते हैं.
असफलता को बरदाश्त करना सीखें : आयकर आयुक्त
सिलीगुड़ी के आयकर आयुक्त पंकज कुमार ने कहा कि बच्चों को असफलता को भी झेलना सीखना चाहिए, क्योंकि यह जरूरी नहीं कि हर बार प्रयास करने पर हमें सफलता ही मिले. बच्चे यह तभी सीखेंगे जब मां-बाप भी न कहना सीखें. बच्चे को यह एहसास कराना जरूरी है कि हर मांग पूरी नहीं हो सकती. उन्होंने भी बच्चों से लक्ष्य बनाकर उसके लिए कठोर परिश्रम करने की सीख दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >