पश्चिम बंगाल : सेवानिवृत्त कर्मचारियों का 125 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है डीए

राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना कोलकाता : राज्य सरकार सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों के लिए 125 प्रतिशत की दर से डीए में वृद्धि कर रही है. इसके लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की है. विज्ञप्ति के अनुसार, सेवानिवृत कर्मचारियों को एक जनवरी 2019 से उनके मिलनेवाली पेंशन की […]

राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना
कोलकाता : राज्य सरकार सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों के लिए 125 प्रतिशत की दर से डीए में वृद्धि कर रही है. इसके लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की है. विज्ञप्ति के अनुसार, सेवानिवृत कर्मचारियों को एक जनवरी 2019 से उनके मिलनेवाली पेंशन की राशि के डीए में 125 प्रतिशत की वृद्धि की जायेगी.
इसका लाभ राज्य के सभी विभाग, नगर निगम, नगरपालिका, पंचायत के सेवानिवृत कर्मचारियों को मिलेगा. साथ ही सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षा संस्थान के सेवानिवृत शिक्षक व शिक्षाकर्मियों को भी इस वर्द्धित डीए का लाभ मिलेगा. फिलहाल, सेवानिवृत कर्मचारियों को 100 प्रतिशत के अनुपात पर डीए प्रदान किया जाता है.
राज्य सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए 18 प्रतिशत बकाया डीए के साथ 10 प्रतिशत अंतरिम भत्ता देने की घोषणा की है. यह 10 प्रतिशत अंतरिम भत्ता सात प्रतिशत डीए के समान है. इससे सरकारी कर्मचारियों के डीए में कुल 25 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >