कोलकाता : तृणमूल के चार कार्यकर्ताओं को पीटा

कोलकाता : इलाके में शराब और जुआ का ठेक चलाने के विरोध करने अपराधियों ने एक महिला तृणमूल कार्यकर्ता समेत चार लोगों के पीटकर घायल कर दिया. सभी को घायल अवस्था में बीएन बोस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां सभी को प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया. चारों के नाम अपराजिता दास, सुदीप […]

कोलकाता : इलाके में शराब और जुआ का ठेक चलाने के विरोध करने अपराधियों ने एक महिला तृणमूल कार्यकर्ता समेत चार लोगों के पीटकर घायल कर दिया. सभी को घायल अवस्था में बीएन बोस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वहां सभी को प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया. चारों के नाम अपराजिता दास, सुदीप पंडित, दीपक सिंह और सौरभ दास बताया गया है. मिली खबरों के अनुसार अपराजिता देवी का आरोप है कि तारक हेला नामक एक व्यक्ति कई दिनों से इस क्षेत्र में गैर कानूनी काम कर रहा था.
स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ताओं ने इस मामले का विरोध किया. इस कारण गत रात तारक ने अपने कुछ सदस्यों के साथ उन पर हमला कर दिया. घटना की लिखित शिकायत टीटागढ़ थाना दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >