किसान हितैषी है मोदी सरकार : प्रभु

कोलकाता : केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने रविवार को कहा कि किसानों की मौत एक पुरानी समस्या है और उनकी परेशानियों को कम करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने कई कदम उठाये हैं. प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री प्रभु ने कहा कि मोदी सरकार ने किसान-हितैषी कई कदम […]

कोलकाता : केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने रविवार को कहा कि किसानों की मौत एक पुरानी समस्या है और उनकी परेशानियों को कम करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने कई कदम उठाये हैं. प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री प्रभु ने कहा कि मोदी सरकार ने किसान-हितैषी कई कदम उठाये हैं, जिनमें उनके उत्पादन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, कृषि कर्ज से राहत और फसल बीमा योजना की घोषणा शामिल हैं.
केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग, नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा : किसानों की मौत हो रही है, यह एक सच्चाई है, लेकिन यह समझना जरूरी है कि यह एक पुरानी समस्या है, जो कई वर्षों से चली आ रही है. बीते 70 साल की तुलना में श्री मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री इन चार साल में किसानों के लिए कहीं ज्यादा काम किया है. उन्होंने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं सूखा पड़ने पर, तो कहीं पर बाढ़ आने के कारण किसान आत्महत्या की घटनाएं हुई.
लोकतांत्रिक रूप से निवार्चित दुनियाभर के प्रधानमंत्रियों में मोदी को सर्वाधिक लोकप्रिय बताते हुए भाजपा नेता ने कहा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 69 फीसदी लोग खुश हैं. लोकतांत्रिक रूप से चुना गये ऐसा कोई दूसरा राष्ट्र प्रमुख आपको नहीं मिलेगा, जो अपने कार्यकाल के पांचवे वर्ष में इतना लोकप्रिय होगा. उन्होंने दावा किया कि देश में ऐसा कोई नहीं है, जो मोदी की लोकप्रियता को चुनौती दे सके.
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों के लिए जो योजना ला रही है, उसका फायदा पूरे देश के किसानों को मिलेगा. इसके तहत किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज के साथ फसल बीमा योजना, फसल के लिए कर्ज (महाजन मुक्त कर्ज) व इ-मार्केटिंग के साथ फसल का समर्थन लागत मूल्य डेढ़ गुणा बढ़ा दिया गया है. ऐसा देश में पहली बार हुआ है. उन्होंने केंद्र सरकार को उद्योगों को बढ़ावा देनेवाली सरकार करार देते हुए कहा कि मोदी शासन के दौरान किसी भी उद्योगपति को परेशान नहीं किया गया.
उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित ही किया गया है. इस कड़ी के तहत देश के पिछड़े राज्यों पर ध्यान देने की नीति अपनायी गयी है. लिहाजा आनेवाले दिनों पश्चिम बंगाल के पर्यटन और उद्योगों के विकास के लिए कई कदम उठाये जायेंगे. उन्होंने बताया कि बंगाल के पर्यटन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे के विकास के लिए एक समीक्षा बैठक भी की गयी.
जल्द ही बंगाल में एयरक्राफ्ट उद्योग, ड्रोन उद्योग, एमआरओ उद्योग के लिए माहौल बनाया जायेगा. इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलने का अवसर पैदा होगा. एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के प्रति भाजपा विशेष नजरिया रख रही है. लिहाजा वह इस प्रदेश पर पूरा ध्यान दे रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >