कोलकाता : बड़ाबाजार से 20 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया व्यवसायी

कोलकाता : लालबाजार के वाॅच सेक्शन की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर बड़ाबाजार से एक व्यवसायी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 20 लाख रुपये नकद मिले हैं. लालबाजार सूत्रों के मुताबिक पकड़े गये व्यवसायी का नाम ओम प्रकाश पारीक है. वह मूलत: राजस्थान के बीकानेर का रहनेवाला है. हावड़ा के नित्यानंद […]

कोलकाता : लालबाजार के वाॅच सेक्शन की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर बड़ाबाजार से एक व्यवसायी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 20 लाख रुपये नकद मिले हैं. लालबाजार सूत्रों के मुताबिक पकड़े गये व्यवसायी का नाम ओम प्रकाश पारीक है. वह मूलत: राजस्थान के बीकानेर का रहनेवाला है. हावड़ा के नित्यानंद मुखर्जी रोड में रहकर वह व्यवसाय करता है.
कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि गुप्त जानकारी के आधार पर लालबाजार के वाॅच सेक्शन की टीम ने उसे बड़ाबाजार से गुरुवार शाम को पकड़ा है. उसके पास से 20 लाख रुपये नकद मिले हैं. वह इन रुपयों को कहां से लाया था, इस बारे में उससे पूछताछ हो रही है.
प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया कि एक कंपनी से वह इन रुपयों को लेकर किसी दूसरे को देने जा रहा था, लेकिन इसकी भी पुष्टि नहीं हो सकी है. फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर बिना कागजात उसके पास से मिले इस रुपये के बारे में पूछताछ हो रही है.
फर्जी जीएसटी रसीद बनाकर 43 करोड़ की धोखाधड़ी
कोलकाता : हावड़ा सीजीएसटी कमिश्नरेट की टीम ने फर्जी जीएसटी घोटाले की जांच करते हुए इस मामले में एक कंपनी के दो निदेशकों व उनके एक शागिर्द को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों को हावड़ा व हुगली से गिरफ्तार किया गया है.
सूत्रों के मुताबिक काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ कंपनी के निदेशक बिना माल डिलिवरी के रसीद काटकर जीएसटी रिटर्न लेते थे. इस जानकारी के बाद छापेमारी की गयी, तो एक कंपनी के दो निदेशकों को इस कारगुजारी में रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. उसके दफ्तर से काफी नकली कागजात भी जब्त किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >