दो वाहनों की टक्कर में चार की मौत

हुगली : दो वाहनों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी. घटना पांडुआ थाना अंतर्गत शिमलागढ़ गुवारा मोड़ के जीटी रोड की है. जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम रसोई गैस सिलिंडर लेकर जा रही एक गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गयी. इसमें घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गयी. मृतकों […]

हुगली : दो वाहनों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी. घटना पांडुआ थाना अंतर्गत शिमलागढ़ गुवारा मोड़ के जीटी रोड की है. जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम रसोई गैस सिलिंडर लेकर जा रही एक गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गयी. इसमें घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में मेटाडोर के चालक प्राणेश पाल (48) बैंडेल के झा पुकुर का रहनेवाला है जबकि अन्य वृद्ध घोष (40) संगति पल्ली निवासी, उज्जवल प्रमाणिक (38) कछारी पाड़ा निवासी व महेश हरि (35) डनलप गेट के निवासी हैं.
जानकारी के अनुसार रसोई गैस से भरा वाहन बैंची से शाहगंज की तरफ आ रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गयी. घटना में रसोई गैस वाले वाहन में सवार चार लोगों की मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक के ड्राइवर और खलासी फरार हो गये. पांडुआ थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों वाहनों को जब्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >