आज वीरभूम व पुरुलिया के दौरे पर रहेंगे अमित शाह

कोलकाता. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपनी पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा के दौरान गुरुवार को वीरभूम व पुरुलिया जिले के दौरे पर रहेंगे. गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे वह हेलीकॉप्टर से तारापीठ जायेंगे और तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. तारापीठ मंदिर में पूजा करने के बाद वह हेलीकॉप्टर से ही पुरुलिया के […]

कोलकाता. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपनी पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा के दौरान गुरुवार को वीरभूम व पुरुलिया जिले के दौरे पर रहेंगे. गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे वह हेलीकॉप्टर से तारापीठ जायेंगे और तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे.
तारापीठ मंदिर में पूजा करने के बाद वह हेलीकॉप्टर से ही पुरुलिया के लिए रवाना हो जायेंगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे. साथ ही शाह गुरुवार को वहां उन भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों के सदस्यों से मिलेंगे, जिनकी हत्या कर दी गयी थी. दो जून और 31 मई को दो भाजपा कार्यकर्ता 35 वर्षीय दुलाल कुमार और 20 वर्षीय त्रिलोचन महतो फांसी के फंदे से लटकते हुए मृत मिले थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >