पक्षी पकड़ने गये तीन किशोर लापता

हल्दिया : मोहल्ले के तीन दोस्त रविवार को पक्षी पकड़ने घर के करीब बगीचे में गये थे. इसके बाद से वे नहीं लौटे. घटना पूर्व मेदिनीपुर के पांसकुड़ा के नाकासी किशोरचक ग्राम की है. पांसकुड़ा थाने में किशोरों के घरवालों ने लापता होने की शिकायत दर्ज करायी है. लापता हुए तीन किशोर में शेख सकीरुल […]

हल्दिया : मोहल्ले के तीन दोस्त रविवार को पक्षी पकड़ने घर के करीब बगीचे में गये थे. इसके बाद से वे नहीं लौटे. घटना पूर्व मेदिनीपुर के पांसकुड़ा के नाकासी किशोरचक ग्राम की है. पांसकुड़ा थाने में किशोरों के घरवालों ने लापता होने की शिकायत दर्ज करायी है.
लापता हुए तीन किशोर में शेख सकीरुल मल्लिक सातवीं में पढ़ता है, जबकि समिरुल गायेन पांचवीं और ताज्जब अली चौथी कक्षा का छात्र है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनों पक्षी पकड़ने के नाम पर रविवार सुबह घर से निकले थे. शाम होने पर भी जब वह घर नहीं लौटे, तो घरवाले चिंतित हुए. खोजबीन करने पर भी वह नहीं मिले. बाद में थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >