छात्राओं पर छींटाकशी 13 मनचले गिरफ्तार
जलपाईगुड़ी. कई सप्ताह से छेड़खानी की शिकायतें मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने सादे पोशाक में अभियान चलाकर 13 मनचलों को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार की सुबह यह औचक कार्रवाई जलपाईगुड़ी के प्रसन्नदेव महिला महाविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल के सामने की गयी. जलपाईगुड़ी के डीएसपी (सदर) मानवेंद्र दास ने बताया कि लंबे समय से […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
August 2, 2017 8:35 AM
जलपाईगुड़ी. कई सप्ताह से छेड़खानी की शिकायतें मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने सादे पोशाक में अभियान चलाकर 13 मनचलों को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार की सुबह यह औचक कार्रवाई जलपाईगुड़ी के प्रसन्नदेव महिला महाविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल के सामने की गयी. जलपाईगुड़ी के डीएसपी (सदर) मानवेंद्र दास ने बताया कि लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद उक्त कार्रवाई कोतवाली थाना के आइसी विश्वाश्रय सरकार के नेतृत्व में सादे पोशाक में पुलिस ने की.
...
उन्होंने बताया कि उनके पास काफी दिनों से शिकायत आ रही थी कि कुछ मनचले महिला महाविद्यालय के हॉस्टल के सामने छात्राओं को देखकर अशोभनीय हरकतें कर रहे थे. उसके बाद ही कार्रवाई की गयी. यह अभियान लगातार चलेगा. डीएसपी ने बताया कि छेड़खानी की कोई भी घटना बरदाश्त नहीं की जायेगी.
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 11:10 PM
January 16, 2026 10:13 PM
January 16, 2026 8:11 PM
January 16, 2026 10:58 PM
January 16, 2026 11:19 PM
January 16, 2026 4:45 PM
January 16, 2026 11:38 AM
January 16, 2026 12:39 PM
January 16, 2026 12:02 PM
January 16, 2026 7:42 AM
