निवेश के नाम पर 1.8 करोड़ की ठगी पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से पकड़ा

फिल्म प्रोडक्शन हाउस में निवेश के नाम पर 1.8 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस ने श्याम सुंदर दे नामक एक आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है.

कोलकाता. फिल्म प्रोडक्शन हाउस में निवेश के नाम पर 1.8 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस ने श्याम सुंदर दे नामक एक आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया. गुरुवार को आरोपी को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे तीन दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

अदालत सूत्रों के अनुसार, सुनवाई के दौरान सरकारी वकील अरूप चक्रवर्ती ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप हैं. शिकायतकर्ता से फिल्म प्रोडक्शन में निवेश कराने के नाम पर 1.8 करोड़ रुपये हड़प लिये गये. इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी से विस्तृत पूछताछ और आगे की जांच के लिए हिरासत की मांग की. सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार श्याम सुंदर दे पहले भी कई वित्तीय धोखाधड़ी मामलों में लिप्त रहा है. उसने एक चिटफंड कंपनी खोली थी और कई लोगों से भारी राशि की ठगी की थी. उसके खिलाफ एक फर्जी कंपनी चलाकर लोगों को ठगने के आरोप भी पहले से दर्ज हैं. इससे पूर्व मुंबई में उसके खिलाफ 1.5 करोड़ रुपये के कथित गबन का मामला दर्ज हुआ था, जिसके चलते मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. वहीं से शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ठगे गये रुपये की बरामदगी की कोशिश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >