पकड़ा गया सात लाख गबन करने का आरोपी

जोड़ाबागान थाना क्षेत्र स्थित एक गोदाम से मालिक को बिना बताये सात लाख रुपये के कागज बेचने और रकम डकार जाने के आरोप में पुलिस ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. उसका नाम शुभोजीत लाहा है.

कोलकाता. जोड़ाबागान थाना क्षेत्र स्थित एक गोदाम से मालिक को बिना बताये सात लाख रुपये के कागज बेचने और रकम डकार जाने के आरोप में पुलिस ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. उसका नाम शुभोजीत लाहा है. उसे रविवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया. जज ने आरोपी को 26 मई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. आरोपी कागज की कंपनी में कैशियर था. कंपनी के गोदाम में ए-4 साइज के पेपर रखे जाते हैं, जहां से पूरे मार्केट में उसकी सप्लाई होती है. कर्मचारी पर आरोप है कि उसने मालिक को बिना बताये सात लाख रुपये के पेपर बेच दिये और बाद में रुपये भी नहीं दिये. गोदाम का स्टॉक मिलाने पर इसका खुलासा हुआ. इसके बाद कागज व्यवसायी ने जोड़ाबागान थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. मामेल की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >