रानीगंज के मसाले व आटा व्यापारी के ठिकाने पर आइटी की तलाशी

व्यापारी के घर और कार्यालय पर आयकर विभाग का यह सर्च अभियान कोलकाता की टीम द्वारा किया गया.

रानीगंज. रानीगंज एवं मंगलपुर स्थित आटे एवं मसाले के एक व्यापारी के ठिकाने पर शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाया. व्यापारी के घर और कार्यालय पर आयकर विभाग का यह सर्च अभियान कोलकाता की टीम द्वारा किया गया. कई गाड़ियों में सवार होकर इनकम टैक्स के अधिकारी शुक्रवार दोपहर को पहुंचे और अपनी कार्रवाई शुरू की. जो देर शाम तक जारी थी. हालांकि आये हुए अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इनकार किया. आखिर क्यों आयकर विभाग के अधिकारियों ने यह अभियान चलाया इसका खुलासा नहीं हो सका है. इलाके के कारोबार जगत में इस बात को लेकर चर्चा है. समाचार लिखे जाने तक यह अभियान जारी था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >