Income Tax Raid : होर्डिंग्स लगाने वाली कंपनी के 10 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 1 करोड़ रुपये बरामद

Income Tax Raid : आयकर विभाग ने 50-50 लाख यानी की 1 करोड़ रुपये बरामद किया है. अब भी तलाशी अभियान जारी है. आरोप है कि व्यवसायिक लेन-देन में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद आयकर विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया है.

Income Tax Raid : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में होर्डिंग्स लगाने वाली कंपनी के 10 ठिकानों पर आयकर विभाग (Income Tax Deapartment) ने छापेमारी अभियान चलाया है. मिली जानकारी के अनुसार दाे जगहों से आयकर विभाग ने 50-50 लाख यानी की 1 करोड़ रुपये बरामद किया है. अब भी तलाशी अभियान जारी है. आरोप है कि व्यवसायिक लेन-देन में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद आयकर विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया है.पता चला है कि आयकर अधिकारी के साथ ईडी के अधिकारी भी हैं.

आयकर विभाग ने बरामद किये 1 करोड़ रुपये

आयकर विभाग ने 3 विज्ञापन एजेंसियों पर छापा मारकर बड़ी रकम बरामद की है. एस्प्लानेड इलाके में एक विज्ञापन एजेंसी के दफ्तर की तलाशी में 50 लाख रुपये बरामद हुए. साथ ही बाकी दो कंपनियों में तलाशी के दौरान 50 लाख रुपये बरामद हुए. आयकर विभाग के अधिकारी एक साथ 10 जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं. गौरतलब है कि कुछ महीने पहले आयकर अधिकारियों ने कोलकाता के एक जाने-माने छाता व्यापारी के घर पर छापा मारा था. भारी मात्रा में धन बरामद किया गया था.

Mamata Banerjee : लोकसभा चुनाव खत्म होने से पहले ममता बनर्जी ने की घोषणा, अगर I.N.D.I‌.A जीतता है तो तृणमूल बाहर से करेंगी समर्थन

पांचवें चरण के मतदान से पहले भारी नकदी बरामद होने से मचा हड़कंप

आयकर विभाग ने चेतला स्थित छाता निर्माता कंपनी के दफ्तर की दो दिनों तक तलाशी ली. 58 लाख रुपये बरामद किये गये थो. आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक कंपनी पर आयकर चोरी का आरोप था. लोकसभा चुनाव के दौरान देश में आर्दश आचार संहिता लागू है. चुनाव आयोग भी बड़े पैसे के लेन-देन पर नजर रख रहा है. कई नेताओं की कारों की भी तलाशी ली गई. पांचवें चरण के मतदान से पहले भारी नकदी बरामद होने से हड़कंप मच गया है.

Income Tax Raid : होर्डिंग्स लगाने वाली कंपनी के 10 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 1 करोड़ रुपये बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >