बेटी को जन्म देने के बाद महिला को घर से निकालने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

एक युवक पर बेटी को जन्म देने के बाद अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल देने का आरोप लगा है

कोलकाता. एक युवक पर बेटी को जन्म देने के बाद अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल देने का आरोप लगा है. घटना गरिया की है. इस अन्याय खिलाफ अपने एक महीने की बच्ची के साथ महिला थाने पहुंची. उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि. युवक ने अपने ऊपर लगाये आरोप को गलत बताया है. हावड़ा के उदयनारायणपुर की निवासी तनुश्री हाल्दार की शादी एक साल पहले ही गरिया निवासी नव कुमार से हुई थी. तनुश्री ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे. उसपर दो लाख रुपये देने का भी दबाव डाल रहे थे. बेटी को जन्म देने के बाद अत्याचार और बढ़ गया. महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हालांकि नव कुमार ने दावा किया कि वह निर्दोष है. साथ ही आरोप लगाया कि तनुश्री ही उससे सात लाख रुपये मांग रही थी और नहीं देने पर झूठी शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >