मानवाधिकार आयोग ने पीड़िता के परिजनों से की बात, दो अरेस्ट

चोपड़ा कांड

चोपड़ा कांड

कोलकाता. चोपड़ा में सड़क पर युगल प्रेमी की पिटाई के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने पीड़िता के घर जाकर उससे बातचीत की. चार सदस्यीय टीम में एक महिला व तीन पुरुष थे. टीम के सदस्यों ने परिजनों से लंबे समय तक बातचीत की. हालांकि मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. इस घटना में पुलिस ने बुधवार की रात दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम अब्दुल रफ व ताहेरुल इस्लाम हैं. मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम भी चोपड़ा का दौरा कर चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >