कोलकाता. आरपीएफ पोस्ट कोलकाता स्टेशन के पोस्ट कमांडर आरसी जोशी के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट कोलकाता की टीम के सदस्यों आइपीएफ मनोज कुमार, एएसआइ हुसैन बाबू अंसारी, एडब्ल्यू सीटी जेके मीना, सीटी आरएस मीना, सीटी एमएल मीना और एचसी बीआर ओझा ने सोमवार को ट्रेन संख्या 15233 अप के कोच संख्या बी 2 में छापेमारी की और पांच बैग में रखे विभिन्न ब्रांडों की 112 बोतल विदेशी शराब जब्त की और राहुल कुमार नामक एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया. वह समस्तीपुर के थाना वारिशनगर के दुबरबन्ना गांव का रहने वाला है. आरोपी और जब्त शराब को चितपुर जीआरपी थाने को सौंप दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
