हावड़ा : दोनों सीटों पर फिर खिला जोड़ा फूल

हावड़ा में इस बार भी दोनों पर तृणमूल का कब्जा बरकरार है.

संवाददाता, हावड़ा

जिले की दोनों लोकसभा सीटों-हावड़ा सदर और उलबेड़िया में फिर से तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की. दोनों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों ने भारी मतों से जीत हासिल की. हावड़ा सदर सीट से तृणमूल उम्मीदवार प्रसून बनर्जी ने चौथी बार जीत का परचम लहराया. वहीं, उलबेड़िया सीट से तृणमूल उम्मीदवार सजदा अहमद ने जीत की हैट्रिक लगायी. दोनों सीटों पर दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे नंबर पर गठबंधन के प्रत्याशी रहे. हावड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ रथीन चक्रवर्ती और उलबेड़िया से प्रत्याशी अरुण उदयपाल चौधरी अपने संसदीय क्षेत्र में कमल नहीं खिला सके. उन्हें हार का सामना करना पड़ा. दोपहर एक बजे से ही तृणमूल और भाजपा प्रत्याशियों के बीच मतदान का अंतर बढ़ते चला गया. तृणमूल प्रत्याशियों की बढ़त 50 हजार से अधिक होते ही पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर जीत का जश्न मनाने लगे.

हरे रंग का गुलाल लगाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ तृणमूल कार्यकर्ताओं ने जय बांग्ला का नारा लगाते हुए जीत की खुशी मनायी. प्रसून बनर्जी ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ हरे रंग का गुलाल लगा कर एकदूसरे को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >