हावड़ा : वार्ड 33 में डेंगू के लार्वा मिले, निगम सतर्क

डेंगू की रोकथाम के लिए हावड़ा नगर निगम ने भले ही तैयारी शुरू कर दी हो, लेकिन वार्ड संख्या 33 के कई स्थानों पर डेंगू मच्छर के लार्वा पाये जाने से निगम की चिंता बढ़ गयी है.

हावड़ा. डेंगू की रोकथाम के लिए हावड़ा नगर निगम ने भले ही तैयारी शुरू कर दी हो, लेकिन वार्ड संख्या 33 के कई स्थानों पर डेंगू मच्छर के लार्वा पाये जाने से निगम की चिंता बढ़ गयी है. शुक्रवार निगम की ओर से दवा का छिड़काव किया गया. साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने लोगों के घर-घर जाकर उन्हें सचेत किया. निगम ने सभी लोगों से घर के अंदर और छत पर पानी जमा नहीं करने की सलाह दी है. इस बारे में पूछे जाने पर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुजय चक्रवर्ती ने कहा कि डेंगू का प्रकोप शहर में न हो, इसके लिए निगम ने पहले से तैयारी की है. उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों को भी जागरूक रहना होगा. अपने घर के अंदर पानी किसी भी हाल में जमा नहीं होने दें. डॉ चक्रवर्ती ने कहा कि अब तक डेंगू के 16 मामले ही सामने आये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >