सर्पदंश से गृहिणी की मौत

मृत महिला का नाम सारथी मल्लिक(45) बताया गया है.

बांकुड़ा. जिले के जयपुर थाना क्षेत्र के धरिसई गांव में तुलसी मंदिर को धोते समय एक गृहिणी की सर्पदंश से मौत हो गयी. मृत महिला का नाम सारथी मल्लिक(45) बताया गया है. बताया गया है कि धरिसई गांव में महिला सुबह अपने घर की सफाई कर रही थी. उसके बाद वह तुलसी मंदिर को जल से धोने लगी. तभी वहां विषधर ने उसे डंस लिया. परिजन तुरंत उस महिला को नजदीकी कोतुलपुर ग्रामीण अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर कोतुलपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिष्णुपुर जिला अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >