जादवपुर विवि में छात्र की मौत के मामले में शुरू हुई सुनवाई

अलीपुर की विशेष पोक्सो अदालत में इस मामले की सुनवाई हो रही है

कोलकाता. जादवपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से गिरकर हुई बांग्ला विभाग के एक छात्र की मौत के मामले की शुक्रवार से सुनवाई प्रक्रिया शुरू हुई. अलीपुर की विशेष पोक्सो अदालत में इस मामले की सुनवाई हो रही है. मामले के सरकारी वकील गोपाल हलदर ने कहा कि पुलिस ने इस घटना में 12 आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया था. वे अब भी न्यायिक हिरासत में हैं. शुक्रवार को शुरू हुई सुनवाई प्रक्रिया में आरोपी 12 युवकों को वर्चुअल माध्यम से अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद एक-एक कर सभी आरोपियों को किन-किन अपराध में गिरफ्तार किया गया है, सभी के आरोप के बारे में अदालत को विस्तार से सबूत के साथ अवगत कराया गया. मामले की अगली सुनवाई 13 मई को होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >