टॉवर के नाम पर ठगने वाले गिरोह का मुखिया भी गिरफ्तार
Copied link
इसके पहले पकड़े जा चुके हैं गिरोह के आठ सदस्य
– इसके पहले पकड़े जा चुके हैं गिरोह के आठ सदस्य
कोलकाता. अवैध कॉल सेंटर के जरिये वाईफाई टॉवर लगाने के नाम पर ग्राहकों से मोटी रकम ठगने के आरोप में लालबाजार की एंटी बैंक धोखाधड़ी शाखा की टीम ने गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है. उसका नाम नीलांजन भट्टाचार्य (49) है. उसे नेताजी नगर इलाके से दबोचा गया. आरोपी को गुरुवार को बैंकशॉल कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे दो मई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इसके पहले हेयर स्ट्रीट थाना क्षेत्र स्थित एक ठिकाने पर अवैध कॉल सेंटर चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया था. ये लोग ग्राहकों को फोन कर खाली जमीन एवं मकान की छत पर वाइफाई टॉवर लगाने पर मोटी कमाई का झांसा देकर ठगते थे. गिरफ्तार सदस्यों से पूछताछ में गिरोह के सरगना नीलांजन भट्टाचार्य का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।