फालता में 21 मई को पुनर्मतदान: TMC के ‘पुष्पा’ आउट, BJP-कांग्रेस में सीधी भिड़ंत

Falta Assembly Repoll: दक्षिण 24 परगना जिले के फालता विधानसभा (Falta Assembly Constituency) क्षेत्र में विगत 29 अप्रैल को हुआ मतदान रद्द कर दिये जाने के चलते अब यहां गुरुवार 21 मई को पुन: मतदान होना है.

संवाददाता, कोलकाता

Falta Assembly Repoll: पुनर्मतदान के ठीक दो दिन पहले यहां के सबसे हेवीवेट कैंडिडेट तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान ने मैदान छोड़ दिया है. मंगलवार को उन्होंने कहा कि अब चुनाव में उनकी कोई रुचि नहीं है.

जहांगीर के मैदान छोड़ने के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला

टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर के मैदान छोड़ने से अब फालता (Falta Assembly Constituency) में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला माना जा रहा है. वैसे, इस इलाके में पहले दशकों तक माकपा का भी वर्चस्व रहा है, इसलिए उसे भी सिरे से खारिज नहीं किया जा सकता.

जहांगीर के हटने के बाद फालता सीट से 5 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

फालता विधानसभा सीट से जहांगीर के हटने के बाद अब पांच उम्मीदवार ही रह गए हैं, जिनके बीच मुकाबला होना है. हालांकि नाम वापसी की तिथि निकल जाने के चलते औपचारिक तौर पर जहांगीर खान का नाम भी उम्मीदवारों की सूची में बना रहेगा. उनके साथ उनकी पार्टी का सिंबल भी ईवीएम के मॉनिटर पर लगा दिखेगा.

बीजेपी – देबांग्शु पांडा
कांग्रेस – अब्दुर रज्जाक मोल्ला
माकपा- शंभुनाथ कुर्मी
दीप हाटी – निर्दलीय
चंद्रकांत राय – निर्दलीय

जहांगीर के वोटरों के लिए असमंजस की स्थिति

फालता में छह उम्मीदवारों का नामांकन आया था. जहांगीर द्वारा चुनाव मैदान छोड़ने की घोषणा के बाद भी वहां उम्मीदवारों की संख्या छह ही बनी हुई है. इस बीच चूंकि तृणमूल के पूर्व विधायक व पार्टी के फालता उम्मीदवार अब मैदान में नहीं होने की बात कह चुके हैं, तो माना जा रहा है कि मुख्य मुकाबले से वह बाहर हो गये हैं. ऐसे में तृणमूल समर्थकों को या तो मैदान से हटने के बावजूद जहांगीर को ही वोट करना होगा या फिर नया विकल्प ढूंढ़ना होगा.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने टीएमसी समर्थकों से अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग करने की अपील की

बड़ी संख्या में इस अंचल में रहनेवाले एक खास समुदाय के मतदाता जिनके बारे में आम धारणा है कि वे भाजपा के लिए वोटिंग से परहेज करते हैं, अब विकल्प के तौर पर कांग्रेस या माकपा की तरफ झुकेंगे. वैसे, विगत मंगलवार को जहांगीर द्वारा बतौर तृणमूल उम्मीदवार मैदान छोड़ने की घोषणा करने के तुरंत बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने तृणमूल समर्थकों से कांग्रेस के लिए वोट करने की अपील भी कर दी थी. उनका मकसद माकपा या दूसरी पार्टियों से पहले ऐसे मतदाताओं का ध्यान अपने उम्मीदवार की ओर खींचना था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >