नदी में नहाने के दौरान डूबा, लापता

इच्छापुर नवाबगंज गंगा घाट पर नहाने के दौरान एक व्यक्ति डूब कर लापता हो गया. उसका नाम निर्मल कुमार दास बताया गया है.

बैरकपुर. 24 परगना के इच्छापुर नवाबगंज गंगा घाट पर नहाने के दौरान एक व्यक्ति डूब कर लापता हो गया. उसका नाम निर्मल कुमार दास बताया गया है. खबर पाकर नोआपाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश में जुट गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, निर्मल कुमार इच्छापुर राइफल फैक्टरी में काम करते हैं. मंगलवार सुबह वह नदी में नहाने गये थे और डूबने लगे. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए. खबर लिखे जाने तक गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >