हुगली ः संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से रखी जा रही नजर

मतगणना खत्म होने के बाद इलाके में शांति बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की है. व्यवस्था की मॉनीटरिंग जिलाधिकारी मुक्ता आर्य कर रही हैं.

हुगली. मतगणना खत्म होने के बाद इलाके में शांति बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की है. व्यवस्था की मॉनीटरिंग जिलाधिकारी मुक्ता आर्य कर रही हैं. साथ ही चंदननगर पुलिस कमिश्नर अमित जावालगी और हुगली जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कामनाशीष सेन सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाये हुए हैं. थाने के सभी प्वाइंट पर नाका चेकिंग बैठायी गयी है. सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही है. संवेदनशील इलाकों में सोमवार सुबह से ही ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है. डीसीपी क्राइम अभिजीत सिन्हा महापात्र नाका चेकिंग से लेकर पूरी गतिविधियों पर नजर बनाये हुए हैं. प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है किसी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >