दिल्ली के तिलकनगर में कार शोरूम में फायरिंग करने वाला कुख्यात अपराधी कोलकाता से अरेस्ट

कोलकाता पुलिस ने दिल्ली के तिलकनगर स्थित कार के शो रूम में फायरिंग करने वाले कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे बाबूघाट से पकड़ा गया है.

कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 6 मई 2024 को एक कार शोरूम के भीतर कई राउंड फायरिंग करने वाले को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया है. सोमवार को कोलकाता के बाबूघाट इलाके से कोलकाता पुलिस ने मोहित गहलावत नामक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है.

कोलकाता पुलिस ने बाबूघाट से अपराधी को किया गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार व कारतूस जब्त किया है. वारदात के बाद आरोपी दिल्ली से फरार होकर प्राइवेट बस से दिल्ली से हरियाणा होते हुए कोलकाता पहुंचा था. उसकी गिरफ्तारी की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम तुरंत दिल्ली से कोलकाता पहुंची. आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमाड में लेकर सोमवार (13 मई) की शाम को कोलकाता से दिल्ली रवाना हो गये.

कैसे पकड़ा गया आरोपी

पुलिस सूत्र बताते हैं कि दिल्ली के तिलक नगर इलाके में गत 6 मई को एक कार के शोरूम में कुछ बदमाशों ने फायरिंग की थी. इसके बाद सभी बदमाश फरार हो गये थे. शूटर डीलर के यहां पर एक पर्ची फेंक कर गए थे, जिसमें 5 करोड़ की फिरौती की मांग की थी. बदमाशों ने हवा में लक्ष्य करके कई गोलियां चलाई थी.

  • 6 मई को दिल्ली में हुई फायरिंग की घटना में दो लोग हुए थे जख्मी
  • वारदात के बाद पर पर सवार होकर दिल्ली से हरियाणा फिर कोलकाता पहुंचा था आरोपी
  • बाबूघाट में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही दिल्ली के कोलकाता पहुंची दिल्ली के स्पेशल सेल की टीम

बदमाश ने शो-रूम में की थी फायरिंग, 2 लोग हुए थे जख्मी

बदमाश की गोली चलाने की वजह से कांच के टूटने और उसके टुकड़े से दो लोग जख्मी हो गए थे. इस घटना की जांच के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने बदमाशों की तलाश शुरू की. इसी बीच उन्हें पता चला कि फायरिंग करने वाला एक आरोपी दिल्ली से बस में सवार होकर हरियाणा पहुंचा है. वहां से लगातार बसें बदलकर सड़क मार्ग से कुख्यात आरोपी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचा है.

बस से उतरते ही हुआ गिरफ्तार, हथियार और कारतूस भी जब्त

पुलिस सूत्र बताते हैं कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल से मिली जानकारी के आधार पर लालबाजार से एक टीम को मध्य कोलकाता के बाबूघाट इलाके में भेजा गया. रविवार रात को बाबूघाट में आरोपी बस से उतरने के बाद एक पार्क के पास खड़ा था. इसी समय वहां पहले से उसका इंतजार कर रही पुलिस की टीम ने शातिर बदमाश को दबोच लिया.

गिरफ्तार आरोपी के पास से हथियार और कारतूस बरामद

कोलकाता पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास से एक हथियार और कारतूस जब्त किया गया है. वह किस इरादे से कोलकाता आया था, यहां किससे मिलने वाला था, इसका भी पता लगाया जा रहा है. गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की टीम इस मामले में पहले से केतन कुंडू नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ में फायरिंग करने वाले मोहित नामक अन्य आरोपी के कोलकाता भागने की जानकारी मिली. इसके बाद कोलकाता पुलिस को दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी.

Also Read

बांकड़ा पंचायत कार्यालय में गोलीबारी मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

WB Crime News : ममता बनर्जी ने भवानीपुर में मारे गये व्यवसायी के घर का किया दौरा कहा, ऐसा आरोपी क्रिमिनल से भी बड़ा क्रिमिनल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >