देगंगा : लॉरी के धक्के से सिविक वाॅलंटियर की मौत

उत्तर 24 परगना जिले के देंगगा के नूर नगर इलाके में ड्यूटी से घर लौटते समय मंगलवार शाम एक लॉरी के धक्के से सिविक वाॅलंटियर की मौत हो गयी.

बारासात. उत्तर 24 परगना जिले के देंगगा के नूर नगर इलाके में ड्यूटी से घर लौटते समय मंगलवार शाम एक लॉरी के धक्के से सिविक वाॅलंटियर की मौत हो गयी. उसका नाम रिपन गोलदार (29) बताया गया है. जानकारी के मुताबिक, वह बाइक से घर लौट रहा था. थाने में ड्यूटी कर लौटते समय ही तेज रफ्तार में आ रही मालवाही लॉरी की चपेट में आ गया. घटनास्थल पर ही रिपन की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित इलाके के लोगों ने रास्ता अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >