नदी किनारे खड़े मछुआरे को खींचकर ले गया मगरमच्छ

नदी किनारे खड़े एक मछुआरे को मगरमच्छ खींचकर गहने पानी में ले गया. घटना रविवार को दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा के गोवर्धनपुर कोस्टल थाना क्षेत्र के सत्यदासपुर इलाके में हुई.

कोलकाता. नदी किनारे खड़े एक मछुआरे को मगरमच्छ खींचकर गहने पानी में ले गया. घटना रविवार को दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा के गोवर्धनपुर कोस्टल थाना क्षेत्र के सत्यदासपुर इलाके में हुई. मछुआरे का पता नहीं चल पाया है. उसकी तलाश जारी है. मछुआरे का नाम आसमाउद्दीन शेख बताया गया है. सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह सत्यदासपुर इलाके के कुछ मछुआरे नदी में जाल डाल रहे थे. उस समय शेख नदी के किनारे खड़े थे. अचानक एक मगरमच्छ ने उनपर हमला कर दिया और उन्हें नदी में खींचकर ले गया. गोवर्धनपुर कोस्टल थाने की पुलिस व वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे. गौरतलब है कि एक माह पहले इसी इलाके में एक बच्चा मगरमच्छ का शिकार बना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >