गड़बड़ी करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देगी जनता : अधीर रंजन चौधरी

मतदान के दिन हिंसा फैलाने वाले तत्वों को आगाह करते हुए कहा कि अगर आम लोगों को वोट देने से रोकने का प्रयास हुआ, तो ऐसा करने वाले शरारती तत्वों को जनता मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है. क्योंकि चुनाव आयोग के एक वर्ग पर तृणमूल कांग्रेस के लोग काबिज हैं व पुलिस पक्षपातपूर्ण कार्रवाई कर रही है.

कोलकाता.

चौथे चरण के प्रचार के आखिरी दिन बहरमपुर केंद्र से कांग्रेस के उम्मीदवार व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीररंजन चौधरी ने आज सुबह से ही अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में खुले जीप में सवार होकर जुलूस निकाला. पत्रकारों से बात करते हुए अधीर ने कहा कि इस बार राज्य में चौंकाने वाले नतीजे होंगे. लोग किसी भी तरह से पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस को हटाना चाहते हैं. उन्होंने मतदान के दिन हिंसा फैलाने वाले तत्वों को आगाह करते हुए कहा कि अगर आम लोगों को वोट देने से रोकने का प्रयास हुआ, तो ऐसा करने वाले शरारती तत्वों को जनता मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है. क्योंकि चुनाव आयोग के एक वर्ग पर तृणमूल कांग्रेस के लोग काबिज हैं व पुलिस पक्षपातपूर्ण कार्रवाई कर रही है. लिहाजा जनता उनसे मतदान के दिन निबटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >