दमदम जेल में दूसरे दिन भी झड़प, तोड़फोड़- कैदियों ने वार्ड में लगाई आग

दमदम सेंट्रल जेल में रविवार को लगातार दूसरे दिन भी जमकर बवाल हुआ. शनिवार को जेल के सुरक्षाकर्मियों और कैदियों के बीच झड़प में अर्घ्य चक्रवर्ती, कमलेश रॉय उर्फ महतो, बादल मंडल एवं शेख नूर हुसैन की मौत हो गयी थी. रविवार को दोबारा कैदी एवं सुरक्षाकर्मी उलझ गये

कोलकाता : दमदम सेंट्रल जेल में रविवार को लगातार दूसरे दिन भी जमकर बवाल हुआ. शनिवार को जेल के सुरक्षाकर्मियों और कैदियों के बीच झड़प में अर्घ्य चक्रवर्ती, कमलेश रॉय उर्फ महतो, बादल मंडल एवं शेख नूर हुसैन की मौत हो गयी थी. रविवार को दोबारा कैदी एवं सुरक्षाकर्मी उलझ गये. रविवार को महिला वार्ड में रहनेवाली महिला कैदी भी इसमें शामिल हो गयी थीं. इधर, हंगामे के बीच पुरुष कैदियों ने महिला वार्ड में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की. महिला वार्डन के दफ्तर में लूटपाट की. इस झड़प में एक महिला कैदी समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. कैदियों ने एक नंबर वार्ड में आग लगा दी. दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

कैसे हुई घटना : दरअसल शनिवार को जेल से छुट्टी को लेकर कैदी और सुरक्षाकर्मी भिड़ गये थे. कोरोना समस्या के चलते विचाराधीन कैदी छुट्टी चाहते थे. उन्होंने जेल से भागने की भी कोशिश की. शनिवार को कैदियों एवं जेल के सुरक्षाकर्मियों की झड़प के बाद देर रात तक स्थिति पर काबू कर कैदियों को उनके वार्ड में देर रात 1.30 बजे बंद किया गया था. दिनभर का हंगामा शांत होने में ज्यादा रात हो जाने के कारण कैदियों को खाना भी नहीं मिला था.

रविवार सुबह वार्ड से कैदियों को बाहर निकालते करते समय कुछ कैदी सुरक्षाकर्मियों को देखकर ‘हमे भी गोली मारो’ का नारा देने लगे. किसी तरह से सभी कैदियों को शांत करवाकर उन्हें उनके वार्ड में वापस ले जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी.

फिर से उग्र हो गये कैदी, शुरू कर दी तोड़फोड़: जेल सूत्र बताते हैं कि इस बीच कैदी फिर से उग्र हो गये और जेल अधीक्षक के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी. यह भी आरोप है कि जेल अधीक्षक के दफ्तर को उग्र कैदियों ने लूट लिया. वहां अबतक जितने भी कैदियों से ड्रग्स जब्त किया गया था, विभिन्न लॉकरों से उन्हें भी लूट लिया. कई गहने व रुपये भी लूट लिये गये. रविवार को जितने भी कैदी हंगामा कर रहे थे, उनमें से अधिकतर कैदी नशे में थे.

एक नंबर वार्ड में लगायी आग, महिला वार्ड में घुसकर तोड़फोड़

जेल सूत्र बताते हैं कि इसके बाद कैदी और उग्र हो गये और किचन से सिलेंडर बाहर निकालकर एक नंबर वार्ड में आग लगा दी. कैदियों के हंगामे के बीच महिला कैदी भी हंगामा करने लगे. महिला कैदियों के हंगामे के बीच पुरुष कैदी प्रवेश द्वार तोड़कर महिला कैदियों के वार्ड में घुस गये और हंगामा कर महिला वार्ड में तोड़फोड़ करने लगे. जेल सूत्र बताते हैं कि महिला कैदियों के साथ वार्डन के साथ भी मारपीट की गयी. वार्डन के कक्ष में भी लूटपाट की गयी. इस घटना में एक महिला कैदी एवं चार पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं.

बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पाया काबू

खबर पाकर बैरकपुर कमिश्नरेट से आयुक्त मनोज वर्मा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचे. कैदियों के हंगामे को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़कर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया. काफी कोशिश के बाद पुलिस की टीम शाम छह बजे तक स्थिति को काबू में पाने में सफल रही. इस घटना में जख्मी लोगों को आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लेजाकर उनका इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >