सुबोध सिंह के साथ मेरा नाम जोड़ने की कोशिश में सीआइडी : अर्जुन सिंह

तृणमूल कांग्रेस नेताओं द्वारा बार-बार आरोप लगाया जा रहा है कि बिहार के कुख्यात अपराधी सुबोध सिंह के साथ बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के संंबंध हैं.

प्रतिनिधि, बैरकपुर

तृणमूल कांग्रेस नेताओं द्वारा बार-बार आरोप लगाया जा रहा है कि बिहार के कुख्यात अपराधी सुबोध सिंह के साथ बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के संंबंध हैं. हालांकि आसनसोल अदालत से बाहर निकलते समय बुधवार को मीडिया से बात करते हुए गैंगस्टर सुबोध सिंह ने दावा किया कि वह अर्जुन सिंह को नहीं जानता.

उधर, इस बारे में अर्जुन सिंह ने कहा कि सीआइडी जानबूझ कर सुबोध सिंह के साथ मेरा नाम जोड़ने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि जिस शख्स ने हमारे लोगों की हत्या की, उससे हमारा समझौता हो ही नहीं सकता. अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि पहले भी सीआइडी मनीष शुक्ला मर्डर में मेरा नाम शामिल करने की साजिश की थी. अब दोबारा ऐसी साजिश रचने की कोशिश की जा रही है. हम इन आरोपों की परवाह नहीं करते.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >