बारिश से चौक बांसबेड़िया इलाका हुआ जलमग्न

चक्रवात रेमाल के प्रभाव से जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिस कारण सप्तग्राम ग्राम पंचायत के कई इलाके जलमग्न हो गये.

हुगली

चक्रवात रेमाल के प्रभाव से जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिस कारण सप्तग्राम ग्राम पंचायत के कई इलाके जलमग्न हो गये. चुंचुड़ा-मगरा ब्लॉक के चौक बांसबेड़िया इलाके के मंदिरतला में पानी भर जाने के कारण लोगों भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. गौरतलब है कि इस क्षेत्र में जल निकासी की गंभीर समस्या है और रेल पटरी के निकट होने के इसका समाधान कर पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है. स्थानीय निवासी सुशील राणा ने बताया कि उन्होंने इलाके की स्थिति के बारे में कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी थी. उन्हें आश्वासन दिया गया है कि मंगलवार तक समस्या का समाधान कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >