विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

विदेश में नौकरी देने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है.

कल्याणी. नदिया के कृष्णानगर 2 ब्लॉक के भीमपुर थाना अंतर्गत नाइकुड़ा में विदेश में नौकरी देने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. सोमवार को आरोपी के घर के सामने पीड़ितों ने प्रदर्शन किया. आरोपी का नाम मुस्तार मंडल है. पीड़ितों ने भीमपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. लेकिन कुछ समाधान नहीं निकलने पर सोमवार सुबह को उन्होंने आरोपी के घर के सामने प्रदर्शन किया. एक पीड़ित दिलीप राय ने कहा कि मुसतार मंडल ने जर्मनी में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख ले लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >