ज्यादा मुनाफा का लालच देकर 1.43 करोड़ की ठगी

पुलिस ने दिलीप कुमार नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

कोलकाता. ऑनलाइन निवेश करने पर मोटी रकम मिलने के लालच में फंसाकर 1.43 करोड़ रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के आरोप में लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने दिलीप कुमार नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को 31 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया. गिरफ्तार आरोपी के साथ और कौन-कौन शामिल हैं, पुलिस उससे पूछताछ कर इसका पता लगा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >