फिर संदेशखाली पहुंचे सीबीआइ अधिकारी

उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में महिलाओं पर कथित अत्याचार और जमीन पर कब्जा करने के आरोपों की जांच सीबीआइ कर रहा है

कोलकाता. उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में महिलाओं पर कथित अत्याचार और जमीन पर कब्जा करने के आरोपों की जांच सीबीआइ कर रहा है. उक्त मामलों का आरोप तृणमूल कांग्रेस से निलंबित शेख शाहजहां व उसके सहयोगियों पर है. रविवार को भी सीबीआइ के अधिकारी दोनों ही मामलों की शिकायतों की जांच के लिए संदेशखाली पहुंचे. अलग-अलग जगहों पर जाकर शिकायतकर्ताओं के बयान लिये. कलकत्ता हाइकोर्ट ने संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ कथित अपराध और जमीन हड़पने के आरोपों की पिछले सप्ताह सीबीआइ से जांच कराने का आदेश दिया था. साथ ही अदालत ने सीबीआइ को एक व्यापक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >