नागरिकता के आवेदन के लिए ठाकुरबाड़ी में कैंप कल से : शांतनु

उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर के ठाकुरबाड़ी में नागरिकता के आवेदन के लिए बुधवार से कैंप लगाये जायेंगे. बागदा उपचुनाव से पहले बागदा में आयोजित मतुआ सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने ऐसा ही दावा किया है.

बनगांव. उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर के ठाकुरबाड़ी में नागरिकता के आवेदन के लिए बुधवार से कैंप लगाये जायेंगे. बागदा उपचुनाव से पहले बागदा में आयोजित मतुआ सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने ऐसा ही दावा किया है. मतुआ समुदाय के लोगों को लेकर बागदा ब्लॉक मतुआ महासंघ ने मतुआ सम्मेलन का आयोजन किया. सम्मेलन में बनगांव लोकसभा सांसद व केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि सीएए लागू हो गया है, लेकिन इसे लागू करने के लिए आप सभी मतुआ समुदाय के लोगों को आवेदन करना होगा. जब तक नागरिकता का प्रमाणपत्र नहीं मिल जाता, तब तक समस्या बनी है. उन्होंने कहा कि बुधवार से ठाकुरनगर ठाकुरबाड़ी में नागरिकता के लिए आवेदन के लिए शिविर लगाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >