बीएसएफ ने 3.76 लाख का ड्रग्स व फिशबॉल किया जब्त

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उत्तर 24 परगना, मुर्शिदाबाद व मालदा स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर करीब 3.76 लाख रुपये मूल्य के ड्रग्स और फिशबाॅल को बरामद किया है.

कोलकाता. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उत्तर 24 परगना, मुर्शिदाबाद व मालदा स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर करीब 3.76 लाख रुपये मूल्य के ड्रग्स और फिशबाॅल को बरामद किया है. तस्कर इन्हें बांग्लादेश में तस्करी करने की कोशिश में थे.

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि गत शनिवार को सीमा चौकी काकमरिचर इलाके से बल के जवानों ने फेंसिडील की 290 बोतलें बरामद कीं, जबकि सीमा चौकियों एमएसपुर, बिस्टीगंज, खालसी, सीएसखाली और कलंची इलाकों से बीएसएफ के जवानों ने फेंसिडील की 371 बोतलें, करीब 10 किलोग्राम गांजा और आठ फिशबॉल (मछलियों के अंडों से भरी प्लास्टिक की थैलियां) बरामद कीं. बरामद सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >