पश्चिम बंगाल में BSF के जवानों ने बंग्लादेशी को दो मवेशियों के साथ दबोचा

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बीएसएफ के जवानों ने एक बांग्लादेशी को धर दबोचा. इसके बाद उन्होंने उसे समशेरगंज पुलिस के हवाले कर दिया.

फरक्का: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में समशेरगंज थाना अंतर्गत निम्तिता से बीती रात सीमा सुरक्षा बल के बटालियन 115 ने दो मवेशी के साथ एक बंग्लादेशी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद समरेशगंज पुलिस के हवाले कर दिया. 115 बटालियन के कमांडेंट अशोक कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है.

पूछताछ में खुद को बंग्लादेश का रहने वाला बताया

कमांडेंट अशोक कुमार सिंह आगे कहा कि सीमा सुरक्षा बल के बटालियन संख्या 115 के जवानों ने देर रात एक बांग्लादेशी घुसपैठ को दो मवेशियों के साथ जाते हुए देखा. जब उसे रोका गया तो वह भागने लगा. जिसके बाद जवानों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम बारिकुल इस्लाम बताया. जो खुद को बंग्लादेश का रहने वाला बताया. जिसके जवानों ने उसे समशेरगंज पुलिस के हवाले कर दिया. उन्होंने आगे कहा कि हमारे जवान सदैव पर तत्परता से अपना फर्ज निभाते हैं और हर गैर कानूनी गतिविधियों को नाकाम करते हैं.

Also Read: Rain Alert Durga Puja: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, दुर्गा पूजा में बंगाल-बिहार के साथ ही झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >