Good News : भारतीय रेलवे का महिलाओं के लिये अनूठा पहल,आसनसोल स्टेशन में बनेगा ब्रेस्ट फीडिंग रूम

Good News : रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन ब्रेस्ट फीडिंग रूम को प्रयोग के तौर पर बनाया जा रहा है. अगर अच्छा रिस्पांस रहा और महिलाओं को यह पसंद आता है तो आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ब्रेस्ट फीडिंग रूम बनाये जायेंगे.

आसनसोल, राम कुमार : भारतीय रेलवे ने महिलाओं के लिए एक तोहफा दिया है. रेलवे ने उन महिलाओं के लिए सुरक्षित कक्ष मुहैया कराने की शुरूआत की है जिन्हें अपने बच्चे को स्तनपान कराना होता है. छोटे बच्चों की सेहत के लिए स्तनपान बहुत जरूरी होता है. सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी साफ, सुरक्षित जगहों का आमतौर पर अभाव होता है जहां महिलाएं शांतिपूर्वक अपने बच्चों को स्तनपान करा सकें. आसनसोल (Asansol) के डीआरएम चेतनानंद सिंह ने बताया कि आसनसोल स्टेशन में भी अब महिलाओं के लिए ब्रेस्ट फीडिंग रूम उपलब्ध होगा. उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह सुविधा सभी रेलवे स्टेशनों पर शुरू हो जायेगी.

मंडल के कई महत्वपूर्ण स्टेशन में भी बनेंगे महिलाओं के ब्रेस्ट फीडिंग कक्ष

दरअसल महिलाओं को परेशानी से बचाने के लिए रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों पर स्तनपान कराने के लिए वेटिंग रूम में ही अलग से एक कक्ष बनाने का निर्देश दिया है. आमतौर पर कुल यात्रियों में महिलाओं की संख्या करीब 20 फीसदी होती है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन ब्रेस्ट फीडिंग रूम को प्रयोग के तौर पर बनाया जा रहा है. अगर अच्छा रिस्पांस रहा और महिलाओं को यह पसंद आता है तो आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ब्रेस्ट फीडिंग रूम बनाये जायेंगे.

Mamata Banerjee : दीघा के जगन्नाथ मंदिर को लेकर ममता बनर्जी की बड़ी घोषणा…

मंडल रेल प्रबंधक चेतनानंद सिंह ने दिया निर्देश

स्टेशन में ब्रेस्ट फीडिंग रूम की जानकारी रहेगी तथा लोगों को इस संबंध में जागरूक भी किया जायेगा. मंडल रेल प्रबंधक चेतनानंद सिंह की पहल पर ब्रेस्ट फीडिंग रूम बनाने की तैयारी की जा रही है. आसनसोल, दुर्गापुर, जसीडीह, मधुपुर कई ऐसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर इसे बनाने की योजना है. योजना है कि रूम के बाहर बच्चों को लुभाने वाले स्टिकर भी लगाये जायेंगे.

West Bengal: ‘ममता बनर्जी महिलाओं के लिए अभिशाप’, अमित मालवीय ने वीडियो शेयर कर बोला ‘दीदी’ पर हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >