हुगली : भाजपा का चुनाव एजेंट किया गया गिरफ्तार

इवीएम की बैलेट कमीशनिंग के दौरान एक यूनिट चोरी करने के आरोप में भाजपा एजेंट को गिरफ्तार किया गया है.

हुगली. इवीएम की बैलेट कमीशनिंग के दौरान एक यूनिट चोरी करने के आरोप में भाजपा एजेंट को गिरफ्तार किया गया है. रविवार को श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र के दो विधानसभाओं चंडीतला और जंगीपाड़ा के लिए इवीएम की कमीशनिंग चंडीतला के जनाई ट्रेनिंग स्कूल में चल रही थी. आरोप है कि मॉक पोल के दौरान भाजपा एजेंट अरूप कुमार मल्लिक ने इवीएम की बैलेट यूनिट चोरी कर भागने की कोशिश की. मशीन में काउंटिंग के दौरान उसकी हरकत पकड़ी गयी. सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चुनाव आयोग ने भाजपा एजेंट की पहचान कर ली. चुनाव प्रभारी अधिकारियों ने चंडीतला थाने की पुलिस को बुलाया और भाजपा एजेंट को पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >