भाटपाड़ा : भाजपा कार्यकर्ता पर हमला तृणमूल पर आरोप

त्तर 24 परगना जिले की भाटपाड़ा नगरपालिका के 35 नंबर वार्ड में सोमवार रात भाजपा कार्यकर्ता पर हमला किया गया.

भाटपाड़ा. उत्तर 24 परगना जिले की भाटपाड़ा नगरपालिका के 35 नंबर वार्ड में सोमवार रात भाजपा कार्यकर्ता पर हमला किया गया. घायल कार्यकर्ता का नाम प्रसून कुमार भट्टाचार्य है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोप है कि कुछ तृणमूल ने रात में रास्ते में घेरकर उस पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि सोमवार को मतदान के दिन प्रसून भाजपा के बूथ एजेंट के तौर पर काम कर रहा था. मतदान के बाद घर वापसी में कथित तौर पर तृणमूल के लोगों ने हमला कर दिया. हालांकि तृणमूल ने आरोप को खारिज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >