भाजपा ने निकाली आरजी कर कांड के खिलाफ धिक्कार रैली

भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने महानगर के एक सरकारी अस्पताल में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और उसकी हत्या के खिलाफ में बुधवार को धिक्कार रैली निकाली.

संवाददाता, कोलकाता

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों ने महानगर के एक सरकारी अस्पताल में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और उसकी हत्या के खिलाफ में बुधवार को धिक्कार रैली निकाली. प्रदेश भाजपा की ओर से निकाली गयी धिक्कार रैली में भाजपा के सांसद, विधायक व पार्टी के नेताओं ने हिस्सा लिया. बताया गया है कि इस प्रदर्शन के दौरान कलकत्ता हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश व सांसद अभिजीत गांगुली, पूर्व सांसद रूपा गांगुली, विधायक अग्निमित्रा पॉल व प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष फाल्गुनी पात्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे. भाजपा समर्थकों ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की.

गौरतलब है कि राज्य का पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास है. प्रदर्शनकारियों ने पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की. बताया गया है कि महानगर के कॉलेज स्क्वायर से शुरू हुआ यह मार्च आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में समाप्त हुआ, जहां शुक्रवार को वह वीभत्स घटना हुई थी. इस घटना के अगले दिन एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >