काकद्वीप में भाजपा नेता के घर पर किया हमला

दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप इलाके के हारवुड प्वाइंट कोस्टल थाना इलाके में भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर पर हमला हुआ.

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप इलाके के हारवुड प्वाइंट कोस्टल थाना इलाके में भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर पर हमला हुआ. भाजपा के स्थानीय नेताओं ने हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर लगाया गया है. हालांकि, तृणमूल ने इस आरोप को आधारहीन करार दिया है. बताया जा रहा है कि सोमवार की रात राजाराम प्रधान नामक भाजपा कार्यकर्ता के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. प्रधान के साथ मारपीट करने के अलावा बदमाशों ने उसकी बेटी का अपहरण करने की भी धमकी दी. पीड़ित ने घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >